वजीरगंज में एनडीए ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
वजीरगंज में एनडीए ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में बुधवार संध्या वजीरगंज बाजार में एनडीए द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में बुधवार संध्या वजीरगंज बाजार में एनडीए द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर दखिनगांव मोड़ तक गयी. सैकड़ों समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए. भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए लोग जोश में नजर आये. यात्रा का नेतृत्व वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने किया. यात्रा का समापन फतेहपुर रोड स्थित नुक्कड़ सभा से हुआ, जिसमें विधायक ने सेना की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों को करारा जवाब है और भविष्य में आतंकवाद का पूर्ण सफाया निश्चित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन