गोलीबारी और रंगदारी के मामले में मुंशी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 09 May 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
गोलीबारी और रंगदारी के मामले में मुंशी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के छोटका करासन और मोनवार के समीप सोरहर नदी पर पुल का निर्माण कार्य बंद कराने, गोलीबारी व लेवी मामले में मुंशी ने प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

विज्ञापन

इमामगंज. थाना क्षेत्र के छोटका करासन और मोनवार के समीप सोरहर नदी पर पुल का निर्माण कार्य बंद कराने, गोलीबारी व लेवी मामले में मुंशी ने प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुंशी कुणाल कुमार ने अज्ञात अपराधियों पर रंगदारी मामले एवं गोलीबारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. उन्होंने बताया कि मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्व या नक्सली दोनों पर पुलिस जांच कर रही है. जानकारी देते चलें कि छोटका करासन और मोनबार गंगटी गांव में सोरहर नदी पर पुल निर्माण कराया जा रहा है. लेवी के लिए बीते बुधवार की देर शाम अज्ञात चार नक्सलियों ने धावा बोल दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहा कि काम बंद करो और मालिक को फोन करने को बोलना कहकर जंगल की और निकल गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन