Gaya News : गया में जुटेंगे 400 से अधिक ज्योतिष व वास्तु विद्वान

Updated at : 28 Jan 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया में जुटेंगे 400 से अधिक ज्योतिष व वास्तु विद्वान

Gaya News : अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ व एस्ट्रोलॉजिकल पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च को शहर के मानपुर इलाके में स्थित सुखदेव क्लार्क इन में वास्तु व ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन होगा.

विज्ञापन

गया. अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ व एस्ट्रोलॉजिकल पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च को शहर के मानपुर इलाके में स्थित सुखदेव क्लार्क इन में वास्तु व ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन होगा. इस महासम्मेलन में देश भर के चार सौ से अधिक ज्योतिषी, वास्तु एवं वैदिक विद्या के मर्मज्ञ जुटेंगे. यह जानकारी मंगलवार को एस्ट्रोलॉजिकल प्वाइंट के चेयरमैन सह आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने एपी कॉलोनी स्थित कार्यालय में बताया कि अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ व एस्ट्रोलॉजिकल प्वाइंट संयुक्त रूप से आयोजित कर रहा है. उसमें असाध्य रोगों की जानकारी ज्योतिष व वास्तु के द्वारा दी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस महासम्मेलन में मुम्बई, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से करीब चार सौ से अधिक ज्योतिषी व वैदिक विद्या के विद्वान भाग ले रहे हैं. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आज के इस दौर में तेजी से बढ़ रहे मधुमेह, हृदय रोग व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को ज्योतिष व वास्तु के द्वारा पहचान एवं कैसे इसका निदान की जा सकती है. इसकी जानकारी देना है. भारत एवं विदेशों से आये हुए विद्वान एवं वक्ता इन विषयों पर अपनी अपनी शोधपरख विचार रखेंगे.

ये वक्ता देंगे अपने विचार

दिल्ली के अरुण बसल हृदय रोग पर अपनी शोध परख ज्ञानों से लोगों को इसकी कैसे ज्योतिष के माध्यम से बचाव की जा सकती है, इसके बारे में बतायेंगे. इसके अलावा अनिल जैन मधुमेह पर जानकारी देगें. मुंबई से आनेवाले जयंत पांडे कैंसर के बारे में अपने ज्ञान से लोगों को अवगत करायेंगे. इसी प्रकार अन्य वक्ता अलग-अलग विषयों पर अपनी बातों को रखेगें. इस दौरान ज्योतिष गुरू अवार्ड व ज्योतिष आर्यभट्ट अवार्ड भी वैसे लोगों को दिया जायेगा जो ज्योतिष के क्षेत्र में अधिक समय से जुड़े हैं और उनका इस क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है. वहीं, वरीय चिकित्सक व आइएमए के अध्यक्ष डॉ डी के सहाय ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में बीमारियों के पहचान एवं उपचार को समझने के लिए ज्योतिष का ज्ञान एक मील का पत्थर साबित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन