बोघगया से डेढ़ साल पहले अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, शादी की नियत से बहलाने-फुसलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने डेढ़ साल पहले अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. शादी की मंशा से अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद बरामद कर लिया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से सूचना दी गयी कि पिछले वर्ष 19 फरवरी को अपहृता के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराया था. इसके बाद फरार चल रहे आरोपित शेरघाटी थाना अंतर्गत नयी बाजार के रहने वाले विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपित पर शादी की मंशा से बहला-फुसला कर नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप लगा है.


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन