गया जी : LLB छात्रा दिव्या कुमारी को श्रद्धांजलि, संदिग्ध मौत के बाद एएम लॉ कॉलेज में दो मिनट का मौन, कक्षाएं स्थगित

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji News

दिव्या कुमारी की फाइल तस्वीर

Gaya Ji News : गया जी के एएम लॉ कॉलेज की एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या कुमारी के असामयिक निधन पर कॉलेज परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया. श्रद्धांजलि स्वरूप दिनभर कक्षाएं और प्रशासनिक कार्य स्थगित रहे.

विज्ञापन

Gaya Ji News : एएम लॉ कॉलेज में एलएलबी थर्ड ईयर की छात्रा दिव्या कुमारी (ग्राम अच्छमा, डोभी) के असामयिक निधन पर कॉलेज परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. होनहार छात्रा के निधन की सूचना मिलते ही पूरे कॉलेज परिसर में शोक का माहौल छा गया. कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ प्रदीप कुमार ने इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

परिजनों को सहयोग का संकल्प

उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव कानूनी सहायता, सामाजिक सहयोग तथा अन्य सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का पूरा आश्वासन दिया है. वहीं, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी एकजुट होकर दिव्या के शोकाकुल परिवार की हरसंभव सहायता करने का सामूहिक संकल्प लिया.

दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

दिव्या कुमारी की स्मृति में कॉलेज परिसर में शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप कॉलेज में दिनभर की सभी कक्षाएं और प्रशासनिक कार्य पूरी तरह स्थगित रखे गए.

Also Read : बिहार की LLB छात्रा की झारखंड में मिली लाश, परिवार ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

कॉलेज के लिए एक अपूरणीय क्षति

इस भावुक अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि दिव्या कुमारी केवल एक मेधावी छात्रा ही नहीं थीं, बल्कि वह कानून की शिक्षा के प्रति बेहद समर्पित, अनुशासित और जागरूक युवा थीं. उनका इस तरह अचानक चले जाना कॉलेज परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एएम लॉ कॉलेज इस अत्यंत कठिन और दुख की घड़ी में दिव्या के परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा.

Also Read : गया जी में शादी के एक साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

क्या है पूरा मामला?

गया जी जिले के डोभी प्रखंड के अक्षमा गांव निवासी कानून की छात्रा दिव्या कुमारी 24 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं. परिजनों के अनुसार, वह शेरघाटी के नई बाजार निवासी एक होटल संचालक के साथ कौलेश्वरी पहाड़ गई थीं. बाद में युवक के बुलाने पर वह घर से निकलीं, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका.

झारखंड के चतरा में मिला था शव

इधर, झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव के समीप एक पुरानी खदान के पानी भरे गड्ढे से एक युवती का शव बरामद किया गया था. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त दिव्या कुमारी के रूप में की थी. मामले में मृतका की मां उर्मिला देवी ने होटल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया था.

Also Read : गया जी : युवक के बुलावे पर घर से निकली LLB छात्रा, मोबाइल हुआ स्विच ऑफ; 4 दिन बाद झारखंड की माइंस में मिला शव

 

विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन