इंटक बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा, 27 जुलाई के राज्य सम्मेलन में शामिल होंगे सैकड़ों मजदूर

गया जी में इंटक की बैठक में श्रमिकों ने मजदूरी कटौती और श्रम विभाग की योजनाओं के लाभ बंद होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. 27 जुलाई को पटना में होने वाले राज्य सम्मेलन में सैकड़ों श्रमिक शामिल होंगे.
गया जी स्थित श्रमिक केंद्र राजेन्द्र आश्रम में रविवार को इंटक की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला इंटक अघ्यक्ष कृष्णा सिंह ने किया. बैठक में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए कृष्णा सिंह ने कहा कि इंटक का राज्य सम्मेलन 27 जुलाई को पटना में होने जा रहा है, जिसमें गया जी से सैकड़ों श्रमिक शामिल होंगे.
मजदूरी कटौती का उठाया गया मुद्दा
बिहार राज्य खाद्य निगम के अघ्यक्ष राम प्यारे लाल ने कहा कि निगम के पदाधिकारी एवं ठिकेदारों द्बारा श्रमिकों काट मजदुरी काट लिया जाता है, और मजदुरों को सोसन किया जाता है, मजदुरी में सुधार नही किया गया तो आज से 23 जुलाई तक निगम बंद रहेगा और सभी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे.
श्री सिंह द्वारा बताया गया कि श्रम विभाग द्धारा मिलने वाली बिहार शताब्दी योजना का लाभ महिलाओं को बंद कर दिया गया है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश है. अगर बिहार सरकार द्धारा उचित निर्णय नहीं लिया गया तो कामगार जल्द श्रम मंत्री का घेराव करेंगे. वैठक को अजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, ओमकार शक्ति, टिकु गीरी, शिव नाथ प्रसाद, अनील कुमार, संजु चौधरी सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










