अमरपुर गांव में जन सुराज का हुआ संवाद कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर गांव में जन सुराज का हुआ संवाद कार्यक्रम

शुक्रवार को गुरुआ प्रखंड की सिमारू पंचायत के अमरपुर गांव में जन सुराज संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा ने किया.

विज्ञापन

गुरुआ. शुक्रवार को गुरुआ प्रखंड की सिमारू पंचायत के अमरपुर गांव में जन सुराज संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा ने किया. इस कार्यक्रम में अमरपुर और आसपास के गांवों से 500 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए. रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता विकास के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी वोट करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है. कार्यक्रम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के विचार और योजनाएं भी ग्रामीणों के सामने रखी गयीं. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर बताईं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी की समस्याएं प्रमुख रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन