जयपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गया न्यूज : युवक को साथ ले गयी जयपुर पुलिस
विज्ञापन
गया न्यूज : युवक को साथ ले गयी जयपुर पुलिस
मानपुर.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अबगिला नजाम कॉलोनी में सोमवार की सुबह जयपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक चोरी के मोबाइल के साथ युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान नजाम कॉलोनी का रहनेवाले मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, जयपुर (राजस्थान) के विधायकपुरी थाना जयपुर दक्षिणी में एक मोबाइल चोरी की तहरीर दर्ज करायी गयी थी. इधर, कांड संख्या 135 /24 की जांच करते अनुसंधानकर्ता दारोगा राजेंद्र प्रसाद गया आकर मुफस्सिल थाने पहुंचे, जहां से उसे चोरी के मोबाइल के साथ दबोच लिया गया. उसे जयपुर पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










