गया जी : MP के जबलपुर में हुए सोना लूटकांड के तार इमामगंज से जुड़े, एक गिरफ्तार व एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
जबलपुर सोना लूटकांड की आंच इमामगंज तक, मैरा का युवक गिरफ्तार, रानीगंज के स्वर्ण व्यवसायी को भी ले गयी पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए सोना लूटकांड का तार अब बिहार के गया जिले तक पहुँच गया है. पुलिस ने मैरा गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है और रानीगंज बाजार के स्वर्ण व्यवसायी से पूछताछ कर रही है. इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुए बहुचर्चित सोना लूटकांड की जांच की आंच अब गया जी जिले के इमामगंज तक पहुंच गई है. मामले की जांच के सिलसिले में मध्य प्रदेश पुलिस ने इमामगंज थाना क्षेत्र के मैरा गांव निवासी छोटू महतो उर्फ श्रवण कुमार को शेरघाटी से गिरफ्तार कर लिया है.

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रानीगंज बाजार के स्वर्ण व्यवसायी मनोज सुनार को भी हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. इस कार्रवाई की पुष्टि डीएसपी धीरज कुमार ने की है. MP पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

लूट का सोना खरीदने के आरोप में व्यवसायी हिरासत में

घटना के संबंध में इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत खितौला थाना क्षेत्र में सोना लूट की बड़ी वारदात हुई थी. उसी मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए MP पुलिस इमामगंज पहुंची थी.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छोटू महतो उर्फ श्रवण कुमार से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने लूटे गए सोने की खरीद-बिक्री में रानीगंज बाजार के रहने वाले मनोज सुनार के शामिल होने की बात कबूल की. इसी जानकारी के आधार पर MP पुलिस ने मनोज सुनार को उसकी दुकान से हिरासत में लिया.

इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं, आगे हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी प्रकार की बरामदगी या अन्य गोपनीय तथ्यों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है.

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई के बाद रानीगंज बाजार समेत पूरे इमामगंज क्षेत्र में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आगे भी कई अहम सुराग और खुलासे हो सकते हैं.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन