ePaper

बाबा साहेब के विचारों पर चलने को प्रेरित किया

Updated at : 15 Apr 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा साहेब के विचारों पर चलने को प्रेरित किया

डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के शुभ अवसर पर आमस प्रखंड क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

आमस.

डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के शुभ अवसर पर आमस प्रखंड क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गयी. कपिलदेव पासवान ने बताया कि डॉ भीमराव आंबेडकर संघर्ष समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा प्रखंड अंतर्गत आमस से प्रारंभ होकर मदनपुर सीमा तक व हमजापुर होते हुए आमस में समाप्त की गयी. इसका नेतृत्व डॉ भीमराव आंबेडकर संघर्ष समिति के सचिव कपिलदेव पासवान द्वारा किया गया. उपस्थित लोगों को बाबा साहेब की शिक्षा को महत्व देने व विचारों पर चलने को प्रेरित किया गया. इस शोभायात्रा में प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, मुखिया महेंद्र पासवान, मुखिया नंदलाल पासवान, शंकर दास, दिलीप दास, अनिल, दीपक कुमार, सूरज कुमार, बलिराम दास, सरदार पासवान, खुमेंद्र कुमार, राजेश राम, गणेश रजक, रमेश कुमार,संग्राम यादव, राजेश प्रकाश आदि सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन