गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए किया सम्मानित

Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 21 Apr 2025 6:26 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : कर्तव्यनिष्ठ सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

विज्ञापन

गया न्यूज : कर्तव्यनिष्ठ सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

संवाददाता, गया.

अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई मगध युवा प्रकोष्ठ के बैनर तले कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उक्त जानकारी मगध युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने दी. संचालक मनीष मिश्रा ने कहा कि मार्च में आयोजित शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ बीरेंद्र कुमार, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अमित कुमार, गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय सिंह, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संजय शर्मा और जैनेंद्र मालवीय रहें. डॉ बीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिसमें हम सभी को समस्याओं के समाधान के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. जैनेंद्र मालवीय ने युवाओं को समाज की हरेक रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं को आगे आने को प्रेरित किया, जिसमें रक्तदान महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा कि वक्त के साथ रक्तदान भी जरूरी है.

ऐसा कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए

प्रो डॉ अमित कुमार ने कहा कि हम आज गायत्री शक्तिपीठ के रचनात्मक कार्य में सम्मिलित होकर काफी गौरव महसूस कर रहे हैं. ऐसा युवाओं को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्ट मंडल सहित, मगध युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ता, कन्या जागृति मंडल, महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन