Gaya News : बाइक चालकों को गुलाब देकर बांटे हेलमेट, यातायात के नियमों को बताया

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : बाइक चालकों को गुलाब देकर बांटे हेलमेट, यातायात के नियमों को बताया

Gaya News : इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर मोड़ पर कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सौजन्य से बाइक चालकों के बीच निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर मोड़ पर कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सौजन्य से बाइक चालकों के बीच निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी अमित कुमार थे. कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अमित कुमार ने बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को गुलाब का फूल व हेलमेट देकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर लोग अनमोल जीवन असमय ही गंवा देते हैं. सिर्फ नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा और परिवार की जिम्मेदारियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है. डीएसपी ने अपील की कि सभी लोग खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य हो सके. उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में अधिकतर मौतें बिना हेलमेट वालों की ही होती हैं. इस मौके पर बीडीओ संजय कुमार ने भी चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की. कार्यक्रम में इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार, सोसायटी के सहायक सचिव हसी बुल्लाह अंसारी, राजेश कुमार सिन्हा, संजय सिंह, दीपक पाठक, निरंजन, अमित, उपेंद्र प्रजापति, पिंटू कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन