ePaper

कलशयात्रा के साथ हनुमान प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Updated at : 21 Apr 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
कलशयात्रा के साथ हनुमान प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

गया न्यूज : अयोध्या धाम से आयी कथा वाचिका निशु भारद्वाज देंगी प्रवचन

विज्ञापन

गया न्यूज : अयोध्या धाम से आयी कथा वाचिका निशु भारद्वाज देंगी प्रवचन प्रतिनिधि, वजीरगंज पतेड़ में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलशयात्रा के साथ हुआ. हिंदू युवा क्लब व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत में पतेड़ बाजार में स्थापित यज्ञ मंडप से पूजन के बाद सैंकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष कलशयात्रा में भाग लिये और पैदल गाजे-बाजे के साथ पतलगंगा पहुंचे और जलभरी कर वापस यज्ञ मंडप तक पहुंचे. सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि आदर्श ग्राम पतेड़ बाजार में आयोजित महायज्ञ में अयोध्या से आये यज्ञाचार्य पंडित पंकज द्विवेदी की ओर से पूजा-आराधना के बाद प्रत्येक दिन शाम सात बजे से 10:30 बजे रात तक अयोध्या धाम से आयी कथा वाचिका निशु भारद्वाज प्रवचन देंगी. रात 11 बजे से 2:30 बजे देर रात तक रामलीला का आयोजन किया गया है. 26 अप्रैल को विशाल भंडारे व जागरण के साथ महायज्ञ का समापन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन