मानस मुक्ति केंद्र में मनायी गयी हनुमान जयंती
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 12 Apr 2025 6:14 PM
मानस मुक्ति केंद्र वैष्णो मां मंदिर उत्तर मानस लेन पिताहेश्वर में शनिवार को हनुमान जयंती काफी धूमधाम के साथ मनायी गयी.
गया़ मानस मुक्ति केंद्र वैष्णो मां मंदिर उत्तर मानस लेन पिताहेश्वर में शनिवार को हनुमान जयंती काफी धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस अवसर मानस मुक्ति केंद्र के आचार्य प्रणव मिश्रा गुरुजी ने कहा कि आज के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग वाण, हनुमान वाहूक, सुंदर कांड, इनमें से किसी का भी पाठ करना चाहिए. विशेष रूप से सुंदर कांड का महत्व बताया गया. अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर धनंजय मिश्रा, विवेक मिश्रा, वैभव कुमार, प्रीतम शर्मा, रिभा कुमारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










