गया जी : STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हथियार तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद हथियार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जी के नीमचक बथानी में पुलिस ने छापेमारी कर आठ देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए. दो हथियार तस्कर गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध किए गए हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जिला पुलिस को अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौर गांव में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने आठ देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. कार्रवाई के दौरान हथियारों के कथित दो सौदागरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है.

विज्ञापन

एसटीएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान

इस संबंध में नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गया जिला पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सिमरौर गांव निवासी मोहम्मद सनोवर खान के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

घर से बरामद हुए देसी कट्टे

तलाशी के दौरान घर से आठ देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद सनोवर खान और अल्तमस खान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया. डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सनोवर खान सिमरौर गांव निवासी स्वर्गीय मुमताज खान का पुत्र है. मुमताज खान की कुछ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सनोवर अवैध हथियारों के कारोबार से कब और कैसे जुड़ा. सनोवर ने पूछताछ में बताया कि वह ईद के अवसर पर गांव आया था, हालांकि पुलिस उसके इस दावे की भी जांच कर रही है.

डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि निरुद्ध दोनों विधि-विरुद्ध बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : गया जी : एसएमएसजी कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन