ePaper

भदानी गली में शिक्षिका से सोने की चेन छीनी

Updated at : 19 Sep 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
भदानी गली में शिक्षिका से सोने की चेन छीनी

नगर पंचायत क्षेत्र के भदानी गली में गुरुवार की शाम करीब चार बजे शिक्षण कार्य से लौट रही एक शिक्षिका से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और भाग निकले.

विज्ञापन

वजीरगंज. नगर पंचायत क्षेत्र के भदानी गली में गुरुवार की शाम करीब चार बजे शिक्षण कार्य से लौट रही एक शिक्षिका से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और भाग निकले. पीड़िता ने बताया कि विद्यालय से लौटते समय भदानी गली होते हुए जब वह शिक्षक कॉलोनी स्थित अपने आवास की ओर जा रही थीं, तभी विपरीत दिशा से दो युवक बाइक पर आये. बाइक चालक हेलमेट पहने था. गली के अपेक्षाकृत सुनसान हिस्से में उन्होंने अचानक चेन झपट ली और बाजार की ओर भागकर भीड़ में गुम हो गये. घटना से भयभीत शिक्षिका कुछ देर तक शोर मचाने के बाद सड़क किनारे बैठ गयीं. स्थानीय लोगों ने जब जानकारी पायी, तो आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, जिसमें बाइक की पहचान की गयी. इसके बाद पीड़िता ने वजीरगंज थाने में लिखित आवेदन दिया. विदित हो कि पीड़ित शिक्षिका मेदनी बंगाल की रहनेवाली हैं और वजीरगंज क्षेत्र के ग्रामीण स्कूल में पढ़ाती हैं. इस मामले पर थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन