हादसे में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने जाम की सड़क
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 7:16 PM
गुरुआ-दरियापुर मुख्य मार्ग पर चार दिन पहले सड़क हादसे की शिकार हुई एक पांच साल की बच्ची की मौत इलाज के दौरान शनिवार को हो गयी.
गुरुआ. गुरुआ-दरियापुर मुख्य मार्ग पर चार दिन पहले सड़क हादसे की शिकार हुई एक पांच साल की बच्ची की मौत इलाज के दौरान शनिवार को हो गयी. मृतका अमीरगंज गांव के किसान युगेश यादव की बेटी अनुष्का कुमारी थी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि अनुष्का का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. लोगों ने गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क को अमीरगंज गांव के निकट घंटों जाम रखा. सड़क जाम की सूचना पाकर गुरुआ के थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और सड़क जाम हटवा दिया. इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया. इस घटना को अंजाम देनेवाले बाइक सवार युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर किशोरी की मौत पर स्थानीय मुखिया मंजू देवी, मुखिया पति रामाशीष प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव आदि ने शोक व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










