गया जी : डोभी में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

फिता काटते मुख्य अतिथि. | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : गया जी के डोभी प्रखंड के घोड़ाघाट में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन हुआ. इस मॉडल स्कूल से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने में मदद मिलेगी. प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक सशक्त शैक्षिक व्यवस्था की जाएगी.
Gaya Ji News : गया जी के डोभी प्रखंड के घोड़ाघाट में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ाघाट के कैंपस में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि जिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया.
उद्घाटन के दौरान डीपीओ आनंद कुमार ने विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और संस्था की उपलब्धियों की प्रशंसा की. कार्यक्रम में डोभी बीआरसी एकाउंटेंट वृक्षमोहन ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधाकर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बाढ़ो यादव तथा ग्रामीण समाज के प्रमुख सदस्य सुचित पासवान सहित अनेक शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने में मिलेगी मदद
उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्कूल के नवनिर्मित भवन, आधुनिक कक्षाएं तथा प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया गया.राजेन्द्र दुबे ने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का मार्ग है और इस मॉडल स्कूल से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने में मदद मिलेगी.
प्रधानाध्यापक सुधाकर कुमार ने बताया कि स्कूल में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक सशक्त शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षण-सामग्री और प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी. अभिभावकों ने इस मौके पर स्कूल के संचालन व छात्रों की सुरक्षा को लेकर समर्थन व्यक्त किया. जिससे समारोह में उत्साह का वातावरण बना रहा.
Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










