पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की समाधि स्थल गेहलौर से निकली 'हर घर तिरंगा यात्रा', गूंज उठी घाटी
तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network
गेहलौर स्थित दशरथ मांझी समाधि स्थल से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई. बीडीओ अदिति कुमारी के नेतृत्व में छात्रों और ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारे लगाए.
Gaya Ji News: गया जी जिले अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक गेहलौर स्थित पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के समाधि स्थल से बुधवार को भव्य 'हर घर तिरंगा यात्रा' निकाली गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अदिति कुमारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान पूरा गेहलौर घाटी क्षेत्र वीर सपूतों और भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.
समाधि स्थल से चमनडीह मोड़ तक निकाली गई यात्रा
यह तिरंगा यात्रा बाबा दशरथ मांझी समाधि स्थल से प्रारंभ होकर दर्शनीय गेहलौर घाटी से गुजरते हुए चमनडीह मोड़ तक पहुंची. यात्रा में गेहलौर पंचायत के मुखिया ठाकुर राणा रंजीत, दरियापुर मुखिया नरेश पंडित, सारसू मुखिया प्रतिनिधि सुपेंद्र कुमार, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, जीविका दीदियां, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों और ग्रामीणों के देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया.
बीडीओ अदिति कुमारी ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
बीडीओ अदिति कुमारी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, जीविका दीदियों और स्कूली बच्चों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करना तथा आम नागरिकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है. इसके अतिरिक्त प्रखंड के सेवतर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेत कुमार के नेतृत्व में तथा मोहड़ा एससी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम कुमार के नेतृत्व में भी बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का अलख जगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










