स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जंक्शन पर हाई अलर्ट: RPF और GRP चलाएंगी फ्लैग मार्च, CCTV व डॉग स्क्वायड से रखी जा रही नजर

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी से निगरानी करते आरपीएफ इंस्पेक्टर व अन्य जवान | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड पर हैं. डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

Gaya Junction News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जी जंक्शन तथा आसपास के रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक तत्वों की नापाक कोशिशों को नाकाम करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) को पूर्ण रूप से 'अलर्ट मोड' पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

बुधवार को आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (ASC) संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों, प्लेटफार्मों, पार्सल ऑफिस तथा अन्य राज्यों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तैनात

सुरक्षा चेकिंग अभियान के तहत डॉग स्क्वायड एवं आरपीएफ-जीआरपी के जवान स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, फुट ओवरब्रिज (FOB), यात्री प्रतीक्षालयों, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्सल यार्ड में सघन जांच अभियान चला रहे हैं. लावारिस सामान या संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसे तत्काल सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की जा रही है. विभिन्न राज्यों से होकर गया पहुंचने वाली ट्रेनों के कोचों की भी गहन तलाशी ली जा रही है.

CCTV कैमरों से चौबीसों घंटे ऑनलाइन निगरानी

गया जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि स्टेशन परिसर व प्लेटफार्मों पर स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से 24 घंटे ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रवेश और निकास द्वारों पर संदिग्ध हलचल दिखने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं.

रेल पुलिस ने यात्रियों से की सहयोग की अपील

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष (GRP Thanadhyaksha) शिव कुमार ने संयुक्त रूप से रेल यात्रियों से सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने यात्रियों से कहा है कि किसी भी अनजान या लावारिस वस्तु को न छुएं और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें.

Also Read: मगध विश्वविद्यालय: वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित, 17 से 25 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन