गयाजी में पुलिस ने देशी कट्टे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को पकड़ा, 24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

हथियार के साथ गिरफ्तार युवक

Gayaji News: गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देशी कट्टे के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Gayaji News: (इमामगंज प्रखंड से निर्भय पांडेय की रिपोर्ट)
गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देशी कट्टे के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की चर्चा तेज हो गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर

इमामगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के ढोंगीलवा टोला निवासी अरुण कुमार की देशी कट्टे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. वायरल तस्वीर की जांच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में की. पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास हथियार कैसे पहुंचा और तस्वीर कब और किन परिस्थितियों में खींची गई थी.

तेज कार्रवाई से पुलिस की हो रही सराहना

मामले में त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इमामगंज पुलिस की कार्यशैली की चर्चा हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के आधार पर इतनी तेजी से कार्रवाई करना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है.

Also Read: गयाजी के शेरघाटी में पैक्स चुनाव में खूनी बवाल, मतदान केंद्र के बाहर चली ईंट-पत्थर और लाठियां, कई लोग घायल

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन