गयाजी के शेरघाटी में पैक्स चुनाव में खूनी बवाल, मतदान केंद्र के बाहर चली ईंट-पत्थर और लाठियां, कई लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसडीओ मनीष कुमार और डीएसपी संदीप कुमार

Gayaji News: गयाजी जिले के शेरघाटी प्रखंड स्थित चिताप कला पैक्स चुनाव के दौरान बुधवार को मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ. दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते रोड़ेबाजी और लाठी-डंडे की झड़प में बदल गया.

विज्ञापन

Gayaji News: (शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट )
गयाजी जिले के शेरघाटी प्रखंड स्थित चिताप कला पैक्स चुनाव के दौरान बुधवार को मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ. दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते रोड़ेबाजी और लाठी-डंडे की झड़प में बदल गया. घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी.

मतदान केंद्र के बाहर भड़का विवाद

चिताप कला पैक्स चुनाव के दौरान दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे. इसके बाद लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया.

आधे दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल के अलावा विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद यादव के भाई रणवीर प्रसाद यादव, रविरंजन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार तथा मौजमा गांव निवासी अभय कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं.

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

पहले पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के समर्थक बिना वजह हंगामा कर रहे थे. उनका कहना है कि पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद अचानक ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ मनीष कुमार, डीएसपी संदीप कुमार, बीडीओ स्नेहिल आनंद तथा थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को नियंत्रित किया.

पुलिस ने खदेड़ी भीड़, फिर सामान्य हुआ मतदान

पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को मतदान केंद्र से दूर हटाया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया. इसके बाद मतदान की प्रक्रिया फिर से सामान्य ढंग से शुरू हो सकी. प्रशासन ने मतदान केंद्र के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की. शेरघाटी प्रखंड के चिताप कला, बार पंचायत और नगर क्षेत्र के गोपालपुर पैक्स के लिए मतदान कराया जा रहा है. गोपालपुर में 1536, बार पंचायत में 1330 और चिताप कला में 580 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

एसडीओ मनीष कुमार और डीएसपी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि तीनों पैक्स क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. चिताप कला में कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा रोड़ेबाजी की घटना हुई थी, जिसे तत्काल नियंत्रित कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गयाजी में नामांकन वापसी के बाद बदली चुनावी तस्वीर, नंदई पैक्स के निर्विरोध अध्यक्ष बने मिथलेश कुमार

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन