'मगध IG इस्तीफा दो' गयाजी में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा

Published by :Sakshi kumari
Published at :09 May 2026 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Public demanded Magadh IG to Resign

मगध आईजी से इस्तीफे की मांग

शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की नाराजगी अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है. शहर के मगध आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित दिग्गी तालाब गेट पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैनर टांग दिया गया है.

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा) शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की नाराजगी अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है. शहर के मगध आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित दिग्गी तालाब गेट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बैनर टांग दिया गया.

मगध आईजी से इस्तीफे की मांग

बैनर पर लिखा था, “मगध के आईजी अपराध रोकने में नाकाम हैं, इस्तीफा दो.” दरअसल, शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आम लोगों में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है.

लोगों ने जाहिर की नाराजगी

माना जा रहा है कि इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने यह विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा. बैनर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.

Also Read: डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा का अब यहां होगा संचालन, बिहार सरकारी की घोषणा के बाद आदेश जारी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन