गयाजी में श्रमदान से आकार ले रहा मीरचक का भव्य देवी मंदिर, हर वर्ग के लोग बन रहे निर्माण के सहभागी

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

मंदिर निर्माण कार्य में जुटे लोग

Gayaji News: गयाजी के गुरुआ प्रखंड के मीरचक गांव में नए भव्य देवी मंदिर के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. देवी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

Gayaji News: (गुरुआ प्रखंड से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट)
गयाजी के गुरुआ प्रखंड के मीरचक गांव में नए भव्य देवी मंदिर के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. देवी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सामूहिक सहयोग और श्रमदान के बल पर मंदिर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे पूरे गांव में धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना हुआ है.

ग्रामीणों के सहयोग से तेजी से हो रहा निर्माण कार्य

मीरचक गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में नए स्वरूप में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों का मानना है कि मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसी उद्देश्य से गांव के लोग एकजुट होकर निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं.

रोजाना श्रमदान कर रहे हैं ग्रामीण

मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन दर्जनों लोग निर्माण स्थल पर पहुंचकर श्रमदान कर रहे हैं. ग्रामीणों का प्रयास है कि सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालु नए मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकें.

महिलाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

मंदिर निर्माण में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. प्रत्येक मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचकर देवी मां की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती करती हैं. साथ ही मंदिर निर्माण कार्य की सफलता और गांव की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि नया देवी मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा. सामूहिक प्रयास और जनसहयोग के कारण निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है. मंदिर निर्माण को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.

इन लोगों की भूमिका रही महत्वपूर्ण

मंदिर निर्माण अभियान को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रफुल कुमार सोनू, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पी.के. शर्मा, अरविंद कुमार बालाजी, कामेश्वर प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद कॉन्ट्रैक्टर, अनुज कुमार, सुरेश सिंह, मिथिलेश कुमार समेत कई ग्रामीण सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उनके नेतृत्व और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है.

Also Read: गयाजी में डायन-भूत के शक में भीड़ का कहर, अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन