गया अंडर-20 जिला कबड्डी टीम का चयन ट्रायल संपन्न, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
गया जिला कबड्डी एसोसिएशन ने अंडर-20 जिला कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया. शहर और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया. तकनीकी दक्षता और फिटनेस के आधार पर 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.
Gaya ji : गया जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को खेल भवन में अंडर-20 जिला कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया. आगामी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
तकनीकी दक्षता व फिटनेस के आधार पर हुआ चयन
सुबह 10 बजे से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में 20 वर्ष से कम आयु और अधिकतम 75 किलोग्राम वजन सीमा का सख्ती से पालन किया गया. खिलाड़ियों के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और खेल किट का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें ट्रायल में शामिल किया गया. चयन प्रक्रिया की निगरानी विशेष चयन समिति ने की. समिति के संयोजक अजीत रोहित थे, जबकि आरव सिंह, अमर कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार और आकाश कुमार सदस्य के रूप में मौजूद रहे. चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस, रेडिंग और डिफेंडिंग क्षमता का मूल्यांकन किया.
21 खिलाड़ियों का हुआ चयन, लगेगा विशेष प्रशिक्षण शिविर
गया जिला कबड्डी एसोसिएशन के सभापति आनंद शंकर तिवारी ने बताया कि ट्रायल के बाद 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए चयनित खिलाड़ियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि टीम बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सके.
चयनित खिलाड़ी
अमन राज, शुभम राज, बिट्टू कुमार, सत्यम कुमार, किशन कुमार, शिवम राज, ध्रुव कुमार, प्रिंस राज, देव कुमार, गौतम कुमार, अमृत पाठक, रूपेश कुमार, युवराज कुमार, आर्यन कुमार, अल्पित कुमार, सूरज कुमार, धर्म कुमार, अहम राज, रितिक कुमार, एमडी साहिल और अंकुश कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










