Gaya News : सरेंडर कर जमानत लेने आया मुदालय कोर्ट से भागा

Gaya News: सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी को अस्वीकार कर दिया था
गया. 2023 के परिवाद वाद मामले में महकार थाने में दर्ज मामले का आरोपित कुंदन कुमार सोमवार को जमानत न मिलने पर न्यायालय से भाग गया. कुंदन पर मारपीट, हत्या के प्रयास और लूट के आरोप थे. 2023 में दर्ज इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था. जिसमें कुंदन भी एक था. गौरतलब है कि कुछ समय पहले कुंदन ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था और सोमवार को उसकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई होनी थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी को अस्वीकार कर दिया था. उसे कस्टडी में लेने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुंदन मौका देखकर धीरे-धीरे कोर्ट रूम से भाग गया. कुंदन के भागने की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गयी है. पुलिस के सामने कुंदन की गिरफ्तारी अब एक बड़ी चुनौती बन चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










