गया जी : प्रेमी के साथ घर से भागी युवती को गया जंक्शन पर मिला धोखा, स्टेशन पर छोड़कर फरार हुआ आशिक

Updated:
विज्ञापन
स्टेशन पर रोती युवती(सांकेतिक तस्वीर)

स्टेशन पर रोती युवती(सांकेतिक तस्वीर)

Gaya Junction : गया जंक्शन पर एक युवती रोती हुई मिली, जिसे उसके प्रेमी ने अकेला छोड़ दिया था. रेलकर्मी की मदद से युवती को जीआरपी थाना पहुंचाया गया, जहां से उसके परिजनों से संपर्क किया गया है.

विज्ञापन

Gaya Junction : गया जी जंक्शन पर शुक्रवार को प्लेटफॉर्म पर एक युवती रोती हुई मिली. युवती की हालत देखकर एक रेलकर्मी ने उससे बातचीत की. पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ घर से निकली थी, लेकिन गया स्टेशन पहुंचने के बाद प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया.

रेलकर्मी ने जीआरपी थाना पहुंचाया

युवती ने रेलकर्मी से जीआरपी थाना का पता पूछा. इसके बाद रेलकर्मी उसे जीआरपी थाना लेकर पहुंचा. वहां पुलिस ने युवती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना घर पटना के एक मोहल्ले में बताया और परिजनों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया.

परिजनों को दी गई सूचना

जीआरपी ने युवती के परिजनों से संपर्क किया. परिजनों ने पुलिस से युवती को अकेले ट्रेन से भेजने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि परिवार का कोई सदस्य थाना पहुंचकर युवती को अपने साथ ले जाए, ताकि उसकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो सके.

जांच में जुटी जीआरपी

रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि युवती फिलहाल जीआरपी थाना में सुरक्षित है. परिजनों के आने के बाद आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे उनके सुपुर्द किया जाएगा. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती किस ट्रेन से गया पहुंची थी. मामले की जांच जारी है.

Also Read : गया जी में आज: दोपहर बाद बारिश और वज्रपात की संभावना, इन रास्तों पर लग सकता है जाम, जानिए IG, DM समेत इन अधिकारियों के नंबर


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन