मां पानी लेने स्टेशन पर उतरीं, ट्रेन खुली तो 12 साल का बेटा रह गया अंदर; फिर गया जंक्शन पर ऐसे हुई मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

मां के साथ बच्चे और आरपीएफ के जवान | Prabhat Khabar Network

पानी लेने उतरी मां, ट्रेन चलने से बच्चा अंदर छूट गया. गया जंक्शन पर RPF ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत 12 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित ढूंढा. सत्यापन के बाद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

Gaya Junction : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम के तत्परता से ट्रेन में अपनी मां से बिछड़े 12 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया. घटना गाड़ी संख्या 18104 डाउन जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेल मदद से मिली बिछड़ने की सूचना

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन के पीछे वाले सामान्य कोच में करीब 12 वर्षीय बच्चा छूट गया है, जबकि उसकी मां पिछले स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतर गयी थीं और ट्रेन खुलने के कारण वापस नहीं चढ़ सकीं.

गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ट्रेन को किया अटेंड

सूचना पर ड्यूटी अधिकारी उपनिरीक्षक इंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने गया जंक्शन पर ट्रेन को अटेंड किया. जांच के दौरान सामान्य कोच में बच्चा मिला.

Also Read : पुनपुन का पानी रेल पुल पर चढ़ा, गया जंक्शन नहीं आएंगी बुद्ध पूर्णिमा और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस; कई ट्रेनें रद्द

उसने अपना नाम विशाल सरकार, उम्र 12 वर्ष, निवासी कुकरडीह, थाना सुंदरनगर, जिला जमशेदपुर, झारखंड बताया. बच्चे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ मुरादाबाद से टाटानगर जा रहा था.

आरपीएफ पोस्ट पर बच्चे को दिया भोजन और पानी

आरपीएफ ने बच्चे को सुरक्षित पोस्ट पर लाकर भोजन के लिए बिस्कुट और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया और उसकी मां को सूचना दी.

सत्यापन के बाद मां को सौंपा गया बच्चा

बाद में बच्चे की मां ओंगोरी सरदार आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचीं. टिकट और पहचान के सत्यापन के बाद बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया. मां ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन