ePaper

Gaya News : भारी बारिश से दीवार ढही, दो विधवाओं का आशियाना क्षतिग्रस्त

Updated at : 20 Jul 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : भारी बारिश से दीवार ढही, दो विधवाओं का आशियाना क्षतिग्रस्त

Gaya News : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण दखिन गांव निवासी गांगो महतो के घर का पिछला हिस्सा ढह गया.

विज्ञापन

वजीरगंज. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण दखिन गांव निवासी गांगो महतो के घर का पिछला हिस्सा ढह गया. इस घर में दो विधवा महिलाएं सास और पतोहू रहती हैं, जिनकी जान तो बच गयी लेकिन आशियाने को भारी क्षति पहुंची है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मकान ईंट और मिट्टी से बना था, जो लगातार हो रही बारिश नहीं सह सका. भारी जल जमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी, जिससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया. जलजमाव की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद को फोन पर सूचित किया, लेकिन उन्होंने जेसीबी ऑपरेटर की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए तत्काल सहायता नहीं दे पाने की बात कही. आखिरकार ग्रामीण युवाओं ने खुद कुदाल और चपड़ा लेकर पानी निकालने का काम शुरू किया. एक ग्रामीण युवक ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन कर समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि को जेसीबी भेजने का निर्देश दिया. जेसीबी के पहुंचने के बाद पानी निकासी का काम शुरू किया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधवा महिला ने पीएम आवास योजना को लेकर नाराज़गी जतायी. उन्होंने बताया कि कई माह पूर्व नगर पंचायत में आवेदन देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन