Gaya News : पुलिस ने दो शराब भट्ठियों सहित छह हजार जावा महुआ किया नष्ट

Gaya News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाये जा रहे अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है.
इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाये जा रहे अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. थानाध्यक्ष श्रीनारायण यादव ने बताया कि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जंगली इलाकाें में थाना क्षेत्र के भुइयां दोहरी, वोधिया जंगल में दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. वहीं घटनास्थल से छह हजार लीटर से अधिक फूला हुआ जावा महुआ को नष्ट कर आग लगा दिया गया है. पुलिस को देख पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गये. उन्होंने बताया कि शराब भट्ठी के संचालक की जानकारी हासिल की जा रही है. फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




