Gaya News : फाइलेरियारोधी अभियान के लिए दी गयी ट्रेनिंग, ग्रामसभा में दवा सेवन की करेंगे चर्चा

Updated at : 29 Jan 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : फाइलेरियारोधी अभियान के लिए दी गयी ट्रेनिंग, ग्रामसभा में दवा सेवन की करेंगे चर्चा

Gaya News : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए शिक्षा, पंचायती राज, आइसीडीएस, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

विज्ञापन

गया़ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए शिक्षा, पंचायती राज, आइसीडीएस, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है. सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. इस क्रम में बुधवार को सदर प्रखंड के चंदौती प्रखंड कार्यालय स्थित ट्राइसेम भवन में सर्वजन दवा सेवन अभियान वाले प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारियों का प्रशिक्षण किया गया. इस दौरान डीवीबीडीसीओ डॉ एमइ हक सहित 16 प्रखंडों के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पीरामल के डिस्ट्रिक्ट लीड अमित कुमार व अरुण मेहता, सीफार से स्टेट कॉर्डिनेटर शिकोह अलबदर आदि मौजूद रहे. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एमइ हक ने बताया कि पंचायत स्तर पर मुखिया व वार्ड पार्षद के साथ बैठक कर सभी को दवा सेवन अभियान को लेकर मोबिलाजेशन काम करें. लोगों तक फाइलेरिया के माइक्रो परजीवी को रोकने के लिए दवा के महत्व पर पंचायत स्तर पर बैठक कर चर्चा करें. ग्राम सभा में दवा सेवन के बारे में जानकारी दी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन