Gaya News : मानपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या कर शव जलाने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 11:17 PM
Gaya News : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम टॉकीज गली में किरायेदार के रूप में रहनेवाली एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है.
मानपुर. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम टॉकीज गली में किरायेदार के रूप में रहनेवाली एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के अनुसार, मृतका 28 वर्षीय महिला का शव उसके पति ने जला दिया. इधर, विवाहिता के परिवारवालों की शिकायत पर हत्या का साक्ष्य छुपाने के मामले में आरोपित पति शेखर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि विवाहिता मूल रूप से कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली गांव की रहनेवाली विजय सिंह की 28 वर्षीय बेटी कुमारी ललिता सिन्हा थी. पिछले दो साल पहले प्रेम प्रसंग में चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजापी गांव के रहनवाले 23 वर्षीय शेखर कुमार के साथ शादी की थी और मानपुर के श्याम टॉकीज गली में किरायेदार बनकर रह रही थी. इधर, उसका पति शेखर कुमार सिक्स लेन पर फास्ट फूड की स्टॉल लगाकर जीवन यापन कर रहा था. इधर, मृतका कुमारी ललिता की मां शोभा सिन्हा ने लिखित तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना को लेकर बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित पति शेखर कुमार (पिता मनोज रजक) से पूछताछ कर रही है.
काम के दौरान दोनों की हुई पहचान, माता-पिता के विरुद्ध जाकर की थी शादी
जानकारी के अनुसार, कुमारी ललिता का विवाह गुरारू थाने के मलपा गांव में पहले तय हो चुका था. लेकिन, उसके परिवारवालों से बात नहीं बनी और शादी टूट गया. 28 वर्षीय कुमारी शोभा गया शहर के एक गारमेंट दुकान में काम करने लगी. तभी उसकी जान पहचान गारमेंट दुकान के ठीक सामने बर्तन दुकान में काम करनेवाले 23 वर्षीय शेखर से हो गयी. दोनों की जान-पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गयी और माता-पिता के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी कर ली. शेखर घर खर्चा और जीवन यापन के लिए सिक्स लेन पुल पर मोमो का स्टॉल लगाने लगा. शेखर की पत्नी कुमारी शोभा घर में हाथों से बनाती और पति उसका सामान बेचता था. इधर, जनवरी माह में कुछ आर्थिक मदद के रूप में मृतका के भाई विकास कुमार ने एक लाख 40 हजार मदद की. बुधवार की रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी कुमारी शोभा की मौत हो गयर.
क्या कहता है मृतका का भाई
मृतका के भाई विकास कुमार ने बताया कि उसके बहनोई शेखर ने फोन कर आधी रात को बताया कि उसकी बहन ने फंदा लगा ली है और उसका इलाज निजी अस्पताल में कराने जा रहे हैं. वह अपने घर से माता-पिता को लेकर जब गुरुवार सुबह चार बजे पहुंचा तो बहन कुमारी शोभा नहीं दिखी. पूछताछ में शेखर ने बताया कि वह मर गयी थी उसका अंतिम संस्कार विष्णुपद श्मशान घाट पर कर दिया गया है. इसके बाद शेखर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व हत्या कर साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










