रामेश्वर प्लस टू विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ बाल संसद का गठन, परितोष कुमार बने प्रधानमंत्री

Author Ajeet kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रामेश्वर प्लस टू विद्यालय में बाल संसद का गठन

मतपेटी दिखाती टीचर

Gaya Ji News : रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय, बेलागंज में बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ. छात्र परितोष कुमार को प्रधानमंत्री चुना गया, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के बेलागंज स्थित रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय में नामांकन, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई.

विद्यार्थियों को बताया लोकतंत्र और मतदान का महत्व

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद अबरार आलम ने विद्यार्थियों को भारतीय चुनाव प्रणाली, मतदान प्रक्रिया और लोकतंत्र के महत्व की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें.

शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई पूरी चुनाव प्रक्रिया

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षक दिलीप कुमार को चुनाव पर्यवेक्षक तथा राजेश कुमार राजू को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया. नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया शिक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई. छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग दो मतदान केंद्र बनाए गए, जहां शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया गया. मतगणना का दायित्व प्लस टू शिक्षक चंद्रमणि प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने निभाया.

परितोष कुमार बने प्रधानमंत्री, कई छात्र-छात्राओं को मिली जिम्मेदारी

मतगणना के बाद इंटरमीडिएट के छात्र परितोष कुमार को बाल संसद का प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया. सत्यम कुमार शिक्षा मंत्री, अंकित कुमार खेल मंत्री और निशा भारती पर्यावरण मंत्री चुने गए. सर्वसम्मति से सुहानी कुमारी को उप प्रधानमंत्री, पार्वती कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, मंशा परवीन को अनुशासन मंत्री, ब्यूटी कुमारी को उप खेल मंत्री, राखी कुमारी को सफाई एवं जल मंत्री, नैंसी सिंह को उप सफाई एवं जल मंत्री, रिया कुमारी को कला एवं संस्कृति मंत्री, रानी कुमारी को उप पर्यावरण मंत्री, सलोनी कुमारी को उप कला एवं संस्कृति मंत्री तथा प्रिंस कुमार को उप अनुशासन मंत्री चुना गया.

विद्यार्थियों से विद्यालय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मोहम्मद अबरार आलम ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक रहने, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन