गया जी : पितृपक्ष मेला 2026 में नहीं जाएगी बिजली, तैयारी जांचने खुद पहुंचे चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर

Updated:
विज्ञापन

मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता

गया पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के तहत मुख्य विद्युत अभियंता ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

Pitru Paksha Mela 2026 Gaya Ji : गया जी में पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बिजली विभाग ने कमर कस ली है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पटना के मुख्य अभियंता ने मेला क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने दंडीबाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र और उससे जुड़े क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो- गया- मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता | Prabhat Khabar Network

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

फोटो- गया- मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता | Prabhat Khabar Network

अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का किया दौरा

मुख्य अभियंता के निरीक्षण के दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की.

सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त इंतजाम

मुख्य अभियंता ने मेला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही तकनीकी खराबी या किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती करने का भी निर्देश दिया गया.

फोटो- गया- मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य विद्युत अभियंता | Prabhat Khabar Network

पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गया जी पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विभाग का लक्ष्य है कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके.

ALSO READ : गया जी : बारिश में टापू बन जाता है भगहर गांव, 18 साल की बीमार युवती को नदी पार कर अस्पताल ले गए ग्रामीण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन