Gaya News : सात साल की अनाया बनी शतरंज प्रतियोगिता की विजेता, प्रतिभा से सबको चौंकाया
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 19 Jul 2024 4:09 PM
Chess due
Gaya News : सात साल की अनाया बनी शतरंज प्रतियोगिता की विजेता, प्रतिभा से सबको चौंकाया सात साल की बच्ची ने शतरंज के खेल में कमाल किया है.
Gaya News : सात साल की अनाया बनी शतरंज प्रतियोगिता की विजेता, प्रतिभा से सबको चौंकाया सात साल की बच्ची ने शतरंज के खेल में कमाल किया है. सात साल की अनाया कृति ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है. शतरंज की उभरती सितारा अनाया कृति फ़िलहाल क्रेन स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ती है. गया ज़िला शतरंज एसोसिएशन द्वारा पटना में आयोजित राज्यसत्तरीय प्रतियोगिता में अनाया गया ज़िला का प्रतिनिधित्व कर रही है.
दूसरी कक्षा में पढ़ती है अनाया
अनाया ने अपनी प्रतिभा ख़ुद के दम पर, अपनी माँ के प्रोत्साहन पर, और अपने कोच, राज्य स्तरीय शतरंज खिलाड़ी प्रकाश के मार्गदर्शन में छोटी से उम्र से बड़े कदम बढाए हैं. अनाया की मम्मी OTA गया में कार्यरत हैं और पापा ऑस्ट्रेलिया में सेवारत हैं. वहीं उसकी एक बड़ी बहन एलिस काया, क्रेन स्कूल में नौवीं क्लास की छात्रा है. अनाया के दादा नवल किशोर शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक से अवकाश प्राप्त अधिकारी थे और पटना में निवास करते हैं.
अपनी प्रतिभा से सबको किया हैरान
अनाया ने इस राजयस्तरीय प्रतियोगिता में समय के आधार पर अपने से अनुभवी खिलाड़ी को मात देकर अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया. उसने साबित कर दिया कि अपने पर हमेशा विश्वास कीजिए तो कुछ भी संभव है. अनाया की प्रतिभा पर उसके परिजनों का कहना है कि वह शतरंज में शानदार खेल दिखाए और अन्य प्रतियोगिता में इसी तरह परचम लहराए इसके लिए वे लोग उसे प्रोत्साहन देते रहेंगे. गया ज़िला शतरंज एसोसिएशन द्वारा पटना में आयोजित राज्यसत्तरीय प्रतियोगिता में अनाया गया ज़िला का प्रतिनिधित्व कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










