Gaya News : फल्गु नदी में डूबे अधेड़ का तीसरे दिन एसडीआरएफ ने निकाला शव

Updated at : 29 Jan 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : फल्गु नदी में डूबे अधेड़ का तीसरे दिन एसडीआरएफ ने निकाला शव

Gaya News : अलीपुर पुल के समीप फल्गु नदी पार करने के दौरान डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ ने गहरे पानी से बरामद कर लिया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

मानपुर. अलीपुर पुल के समीप फल्गु नदी पार करने के दौरान डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ ने गहरे पानी से बरामद कर लिया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल बुनियादगंज थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. इधर, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि बुनियादगंज थाने के पीछे फल्गु नदी पूर्वी तट पर पिछले सोमवार की दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति नदी पार करने के दौरान डूब गया था. शव को निकालने में एसडीआरएफ टीम का हेल्प लिया गया. इधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी ने अब तक लापता की सूचना दी है. फोटो शेयर कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है. उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन