Gaya News : फतेहपुर में गेहूं लदा पिकअप हुआ गायब, मानपुर में बरामद

Gaya News : फतेहपुर इलाके में गेहूं लोड कर गया शहर को निकले पिकअप वाहन को अज्ञात लोगों ने चालक को बंधक बनकर लूट लिया.
मानपुर. फतेहपुर इलाके में गेहूं लोड कर गया शहर को निकला पिकअप वाहन को अज्ञात लोगों ने चालक को बंधक बनकर लूट लिया.लूटा गया खाली पिकअप वाहन को जब 112 की पुलिस ने पीछा किया तो उस वाहन को रसलपुर रेलवे गुमटी बंद रहने की स्थिति में बाराडीह गांव में छोड़कर भाग खड़ा हुआ.112 की पुलिस ने वाहन को जब्त कर मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दी है.जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है वाला पिकअप वाहन मालिक उपेंद्र कुमार ने बताया कि उसका चालक वाहन लेकर फतेहपुर से अनाज लोड कर गया शहर को निकला था. तभी रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया और वाहन से सभी गेहूं गायब कर दिया गया है.फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और घटना की सत्यता जांच कर रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




