Gaya News : प्रेमी जोड़े ने परिजनों के समक्ष मंदिर में रचायी शादी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 7:18 PM
Gaya News :व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मौजूदगी में विवाह रचाया.परिजनों ने बताया कि युवक शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग में आया.
शेरघाटी. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मौजूदगी में विवाह रचाया.परिजनों ने बताया कि युवक शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग में आया. इसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका को परिवारवालों ने एक साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों ने न्यायालय में जाने की इच्छा प्रकट की. तत्पश्चात एक बंध पत्र बनवाकर न्यायालय भेज दिया गया. फिर प्रेमी युगल परिवार के समक्ष न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में वैवाहिक बंधन में बंध गये. सूचना के मुताबिक लड़का अनुमंडल के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया जाता है. शेरघाटी में रहकर पढ़ाई करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










