Gaya News : खैनी नहीं दिया, तो मकान मालिक ने किरायेदार को ईंट से कूच-कूच कर मार डाला

Updated at : 29 Jan 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : खैनी नहीं दिया, तो मकान मालिक ने किरायेदार को ईंट से कूच-कूच कर मार डाला

Gaya News : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा बालापर मुहल्ले में बुधवार की देर शाम मकान मालिक ने खैनी नहीं देने पर गुस्से में किरायेदार को आंगन में ईंट से कूच-कूच कर मार डाला.

विज्ञापन

मानपुर. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा बालापर मुहल्ले में बुधवार की देर शाम मकान मालिक ने खैनी नहीं देने पर गुस्से में किरायेदार को आंगन में ईंट से कूच-कूच कर मार डाला. मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजू सिन्हा उर्फ टेनी (पिता रामचंद्र प्रसाद सिन्हा) के रूप में की गयी है. स्थानीय थाने की पुलिस ने घटना के बाद त्वरित करवाई करते हुए आरोपित डब्लू मिस्त्री उर्फ पगला को घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर मंझौली गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, मृतक राजू सिन्हा उर्फ टेनी शादी-विवाह के मौके पर हलवाई का काम करता था और मूल रूप से गया शहर के ब्रह्मणी घाट का रहनेवाला था.आर्थिक तंगहाली के कारण पत्नी जूली देवी एवं तीन बच्चों (लड्डू, प्रियांशु व माही) के साथ डब्लू मिस्त्री के मकान में पिछले एक साल से किराये पर रह रहा था. इधर, घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, एसआइ अनुराजा, एसआइ इमरान, एसआइ संजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की तहकीकात करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. इधर छापेमारी के क्रम में आरोपित डब्लू मिस्त्री उर्फ पगला को मंझौली गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि विवाद का कारण मकान मालिक को खैनी नहीं देना और उसे भला बुरा बोल देना था. इधर आरोपित के बारे में बताया कि वह मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहुरी का रहनेवाला है और पिछले कई सालों से भुसुंडा बालापर मुहल्ले में मकान बना कर रह रहा है. थानाध्यक्ष, रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि हत्या आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और एफएसएल टीम को सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन