गया में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति की हालत गंभीर

Published by :Sakshi kumari
Updated at :13 May 2026 2:06 PM
विज्ञापन
Gaya News

दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीर

चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना क्षेत्र के उत्पाद विभाग की अस्थाई चौकी के समीप दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई.

विज्ञापन

Gaya News: (डोभी से ओमकार सिन्हा) चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना क्षेत्र के उत्पाद विभाग की अस्थाई चौकी के समीप दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पांडेकलां निवासी पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

दो कारों में आमने-सामने की टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के हंटरगंज की ओर से आ रही कार में सवार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पाणजडेपुरकलां निवासी मनोज कुमार महतो और उनकी पत्नी अनिता देवी डोभी के तरफ जा रहे थे. उधर डोभी की ओर से आ रही दूसरी कार से दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारें पूरी क्षतिग्रस्त हो गई.

सड़क हादसे में दंपति घायल

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहेरा थाने की पुलिस ने घायल दंपति को तत्काल डोभी पीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है. बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है.

घायलों का इलाज जारी

घायलों के परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया. पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Also Read: Gaya Accident: गया में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 3 घायल, किशोर की स्थिति नाजुक

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन