ePaper

Gaya News : गया जी को मिला पहला जजेज गेस्ट हाउस

Updated at : 03 Jan 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया जी को मिला पहला जजेज गेस्ट हाउस

शहर की एपी कॉलोनी में आलीशान जजेज गेस्ट हाउस का उद्घाटन सीजेआइ जस्टिस सूर्यकांत ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया.

विज्ञापन

गया जी. शहर की एपी कॉलोनी स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के बगल में न्यायाधीशों के लिए निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आलीशान जजेज गेस्ट हाउस का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) जस्टिस सूर्यकांत ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. समयाभाव के कारण सीजेआइ गया जी नहीं पहुंच सके. उद्घाटन के अवसर पर गया के निरीक्षी न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा उपस्थित रहे. इस दौरान गया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार भी शामिल हुए. बताया गया कि गया जी में न्यायिक पदाधिकारियों के लिए यह पहला जजेज गेस्ट हाउस है, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. इसके निर्माण से बाहर से आने वाले न्यायाधीशों को ठहरने में सहूलियत मिलेगी और न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी.

सीजेआइ के आगमन की संभावना को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट मोड में

सीजेआइ के संभावित गया जी आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड में रहा. एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर और जजेज गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते रहे और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के लगातार संपर्क में बने रहे.

इन सुविधाओं से लैस है जजेज गेस्ट हाउस

एक प्रेसिडेंशियल सुइट

10 सुइट कमरे10 एकल सुइट

जिम, डाइनिंग हॉलवेटिंग एरिया

गार्डन, वाहनों की पार्किंगवाइ-फाइ सुविधा

समुचित प्रकाश व्यवस्थाआरामदेह बिस्तर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन