Gaya News : जनवितरण दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 28 Jan 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : जनवितरण दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर मांगा स्पष्टीकरण

Gaya News : प्रखंड में कई जनवितरण दुकानों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले में स्पष्टीकरण पूछा है.

विज्ञापन

नीमचक बथानी.

प्रखंड में कई जनवितरण दुकानों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले में स्पष्टीकरण पूछा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कई जनवितरण दुकानदार के द्वारा अनियमित दुकान खोलने, बिना कारण के दुकान बंद रखने, लाभुकों को कम अनाज देने संबंधित शिकायत प्राप्त हो रही थी. शिकायत की सत्यता की जांच करने पहुंचे एसडीएम को मनियारा पंचायत के जनवितरण दुकानदार राजेंद्र चौधरी का दुकान बंद मिला. काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद दुकानदार नहीं आया. इस मामले में एसडीएम गोपाल कुमार ने संबंधित दुकानदार से स्पष्टीकरण की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कई जनवितरण दुकानदार के द्वारा कम अनाज देने की शिकायत प्राप्त हो रही है. एसडीएम ने बताया कि किसी भी डीलर की शिकायत अगर उन्हें मिलती है तो जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन