Gaya News: बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, बच्चों से कराते थे चौकसी, 30 से अधिक लोगों पर केस दर्ज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Nov 2024 6:46 PM
Gaya News: पुलिस ने खुलासा किया है बालू माफिया न केवल संगठित रूप से काम करते थे, बल्कि अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए बच्चों को मोबाइल देकर घाटों और रास्तों पर निगरानी के लिए तैनात करते थे.
Gaya News: गया में अवैध बालू खनन के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है. खनन निरीक्षक काशिफ कमाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाढ़र नदी के विभिन्न जगहों से अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की. गुरुवार की सुबह 6:15 से 8:00 बजे तक चली. इस कार्रवाई में बदउंवा, यशपुर, आमीन, पतेया कालघाट, दुब्बा बाराटांड़ व नीमी बालू घाटों पर अवैध खनन और परिवहन के साक्ष्य मिले. इसमें करीब 27,800 घनफुट बालू की चोरी का अनुमान लगाया गया.
सरकार को हो रहा था राजस्व का भारी नुकसान
इस छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ. इसमें 30 से अधिक लोग शामिल हैं. इनमें राकेश कुमार उर्फ लालू, शंकर यादव, महेंद्र यादव, विक्रम सिंह, सुजीत कुमार भारती, गुड्डू सिंह, अनूप कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. ये सभी अपने निजी ट्रैक्टरों और रिश्तेदारों के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कर रातों-रात नदी से बालू चोरी कर उसे बाजार में बेच रहे थे. पुलिस के अनुसार, इनकी अवैध गतिविधियों से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था.
बच्चों से कराते थे चौकसी
पुलिस ने खुलासा किया है बालू माफिया न केवल संगठित रूप से काम करते थे, बल्कि अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए बच्चों को मोबाइल देकर घाटों और रास्तों पर निगरानी के लिए तैनात करते थे. जैसे ही पुलिस या प्रशासनिक टीम पास आती, ये बच्चे तुरंत सूचना पहुंचा देते. इससे ये माफिया आसानी से बालू चोरी में सफल हो जाते. इधर अवैध बालू कारोबार के खिलाफ इस छापेमारी से खनन माफियाओं में खलबली है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त सभी आरोपितों को कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ताकि जिले में अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके. इस अभियान में फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सतीन प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, हवलदार सूर्यदेव सिंह, सिपाही संजीव कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, खनन विभाग के गृह रक्षक शंभुनाथ पांडेय, रामविलास कुमार, सत्येंद्र कुमार व घनश्याम यादव शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: अब छठ पर्व में छपरा-अमृतसर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला
Bihar के इस जिले में है प्रसिद्द औंगारी धाम सूर्यमंदिर, कहानी जान उड़ जायेंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










