सिटी अपडेट : गांधी मैदान में बकरीद की नमाज, 40 डिग्री का टॉर्चर और ट्रैफिक जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर
Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 28 May 2026 6:01 AM
प्रतीकात्मक फोटो.
आज शहर में बकरीद की रौनक के साथ-साथ भीषण गर्मी और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ेगा. अगर आप आज घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह सिटी अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है.
Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. आज शहर में बकरीद की रौनक के साथ-साथ भीषण गर्मी और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ेगा. अगर आप आज घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह सिटी अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है. गांधी मैदान में सामूहिक नमाज के कारण सुबह के वक्त शहर के कई प्रमुख रास्तों पर भारी ट्रैफिक रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने आज हीटवेव जैसी स्थिति की चेतावनी दी है, इसलिए बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है.
शहर का मुख्य कार्यक्रम: गांधी मैदान में नमाज
बकरीद के पावन अवसर पर आज शहर का सबसे बड़ा आयोजन ऐतिहासिक गांधी मैदान में हो रहा है. यहां सुबह के समय मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद की सामूहिक नमाज अदा करेंगे. इस दौरान मैदान और इसके आसपास भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर जाने से बचें
नमाज और त्योहार की भीड़ के कारण आज सुबह शहर में जाम की गंभीर स्थिति बन सकती है. सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक नगर निगम गेट, जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप और बाइपास इलाके में ट्रैफिक ठप रह सकता है. जो लोग इस समय सफर कर रहे हैं, उन्हें इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.
मौसम का मिजाज: 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
आज सुबह से ही शहर में कड़ी धूप खिली रहेगी और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. सुबह 6 बजे का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जा साकता है, दोपहर 2 बजे तक 40 डिग्री तक पहुंचने की प्रबल संभावना है. दिन भर हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी, इसलिए घर से बाहर निकलते समय खुद को हाइड्रेटेड रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PRANJAL PANDEY
मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










