गया जी में 491 स्थानों पर पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jul 2025 8:30 PM
संबोधित करते डीएम शशांक शुभंकर
Muharram: गया डीएम ने कहा कि कार्य में कोताही या लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा. अधिकारियों की उपस्थिति की जांच के लिए अलग टीम बनायी गयी है, जो हर घंटे अटेंडेंस लेगी. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जायेगी. नगर आयुक्त को विशेष सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और फॉगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
Muharram: गया जी में मुहर्रम पर्व के अवसर पर रविवार को ताजिया जुलूस और सोमवार को अखाड़ा निकाला जायेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये हैं. डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले के 491 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की है.
शहरी क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी के अलावा 100 से अधिक वीडियोग्राफर और 77 स्थानों पर हाई रेज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कोतवाली, सिविल लाइन और रामपुर थाना क्षेत्रों में भी पर्याप्त ड्रोन, वीडियोग्राफर और कैमरे लगाये गये हैं. जुलूस मार्ग पर कई जगहों पर वॉच टावर और बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गयी है, जबकि रात में रोशनी के लिए चलंत वाहन तैनात रहेंगे.
पुलिस लाइन में ब्रीफिंग, ड्यूटी के कड़े निर्देश
शनिवार को पुलिस लाइन में डीएम और एसएसपी ने सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की. डीएम ने बताया कि सदर अनुमंडल में 205, नीमचक बथानी में 53, टिकारी में 55 और शेरघाटी अनुमंडल में 178 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिले में जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 0631-2222634 है.
अधिकारियों को निर्देश
वायरलेस सेट और पब्लिक एड्रेस सिस्टम हर समय चालू रखें.
ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन रिंगिंग मोड में रखें.
किसी भी घटना की त्वरित सूचना वरीय अधिकारियों को दें.
अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करें और स्थानीय लोगों से संवाद कर जानकारी लें.
सभी पदाधिकारी एंटी ग्लेयर इक्विपमेंट और हेलमेट अनिवार्य रूप से साथ रखें.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जुलूस समाप्ति तक रहेंगे तैनात
डीएम ने कहा कि सभी एसडीओ और डीएसपी ने संवेदनशील स्थलों का भौतिक सत्यापन कर लिया है. जुलूस समाप्त होने तक सभी दंडाधिकारी अपनी जगह पर मौजूद रहेंगे. अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा, जिससे हर छोटी-बड़ी समस्या की त्वरित जानकारी मिले.
इसे भी पढ़ें: भागलपुर से मुंगेर तक बनेगा 100 KM लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव, CM Nitish देंगे बड़ा तोहफा
सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें : एसएसपी
एसएसपी आनंद कुमार ने कहा बिना लाइसेंस के कोई जुलूस नहीं निकलेगा. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और वीडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी होगी. फ्लैग मार्च और गश्ती लगातार चलेगी. धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तेज करें. डीजे और हाई डेसिबल लाउडस्पीकर पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.
ताजिया की ऊंचाई का भी आकलन कर लें, ताकि बिजली तारों से स्पर्श न हो. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें. एसएसपी ने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










