भागलपुर से मुंगेर तक बनेगा 100 KM लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव, CM Nitish देंगे बड़ा तोहफा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jul 2025 6:11 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Marin Drive: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सुलतानगंज में श्रावणी मेला की समीक्षा के दौरान घोषणा की कि भागलपुर से मुंगेर तक गंगा किनारे 100 किमी लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव बनाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास, पर्यटन और श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक सौगात साबित होगी.

विज्ञापन

Marin Drive, शुभंकर, सुलतानगंज: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार को सुलतानगंज में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा के दौरान घोषणा की कि बहुत जल्द भागलपुर से लेकर मुंगेर तक गंगा किनारे एक शानदार फोरलेन मरीन ड्राइव का निर्माण होगा. यह योजना राज्य सरकार की एक बड़ी पहल है और इसकी मंजूरी श्रावणी मेला के उद्घाटन से पूर्व मिलने की संभावना है. सीएम नीतीश की ओर से यह भागलपुर और मुंगेर के लिए एक बड़ी सौगात है.

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

भागलपुर और मुंगेर के खोलेगा विकास का द्वार

मंत्री ने बताया कि भागलपुर से मुंगेर के गंगा किनारे की लगभग 100 किलोमीटर दूरी में यह फोरलेन मरीन ड्राइव प्रस्तावित है, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी एक बड़ा तोहफा साबित होगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में योजना पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पटना की मरीन ड्राइव बिहार में चर्चा का विषय बनी है, उसी तरह यह परियोजना भी भागलपुर और मुंगेर के लिए विकास का नया अध्याय खोलेगी.

बाबा की नगरी को मिलेगा नया स्वरूप

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार बाबा की नगरी अजगैबीनाथधाम,सुलतानगंज को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर सजाने-संवारने में जुटी है. घाटों को पक्का किया जा रहा है और गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य तेज़ी से हो रहा है. इसके अलावा अगुवानी-सुलतानगंज गंगा पुल का कार्य भी प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

सुलतानगंज में बहुत जल्द एयरपोर्ट का कल्पना होगा साकार

नितिन नवीन ने यह भी संकेत दिया कि सुलतानगंज में एयरपोर्ट की परिकल्पना को भी जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा. कांवरियों व आम लोगो के साथ व्यवसायी को सुविधा मिलेगा.सुलतानगंज में बन रहे गंगा रीवर फ्रंट की तरह पक्की घाट का काम तेजी से हो रहा है.आने वाले समय में अगुवानी-सुलतानगंज गंगा ब्रिज भी शुरू होगा.पुल निर्माण का काम तेजी से हो रहा है.पथ निर्माण विभाग इस दिशा में भी बड़ी योजनाओं पर कार्य कर रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

11 जुलाई को मेला उद्घाटन, उससे पहले हो जाएगी स्वीकृति

मंत्री ने बताया कि 11 जुलाई को श्रावणी मेला का उद्घाटन होगा.संभावना है कि कैबिनेट से इससे पहले इस मरीन ड्राइव योजना को स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है.यह फोरलेन मरीन ड्राइव परियोजना न केवल यातायात और आवागमन को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी एक नई दिशा देगी. भागलपुर और मुंगेर के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक सौगात साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: सीमांचल की सीटों पर फिर नजरें टिकाएगी AIMIM, 2020 में मिली थी 5 सीटें, फिर लड़ सकती है अकेले चुनाव

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन