21 जुलाई से गया जंक्शन से खुलेगी श्रावणी मेला मेमू स्पेशल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 10:29 PM
प्रतीकात्मक फोटो
22 जुलाई से एक महीने के लिए सावन शुरू होने वाला है. कांवरियों के लिए एक खास खबर है. रेलवे ने कांवरियों के लिए गया से मधुपुर वाया नवादा के लिए श्रावणी मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
गया. 22 जुलाई से एक महीने के लिए सावन शुरू होने वाला है. कांवरियों के लिए एक खास खबर है. रेलवे ने कांवरियों के लिए गया से मधुपुर वाया नवादा के लिए श्रावणी मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, ताकि सुल्तानगंज व बाबाधाम जानेवाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया से कांवरियों को जाने के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा. श्रावणी स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. सभी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव किया गया है, ताकि रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03653 गया-मधुपुर श्रावणी मेला मेमू स्पेशल गया जंक्शन से शाम 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 06:00 बजे तिलैया जंक्शन, 06:30 बजे नवादा स्टेशन, 07:15 बजे शेखपुरा जंक्शन, 08:55 बजे किऊल जंक्शन, 9:15 बजे मननपुर स्टेशन, 09:32 बजे जमुई, 09:55 बजे झाझा,10:20 बजे सिमुलतला,11:05 बजे जसीडीह जंक्शन व 11:30 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03654 मधुपुर-गया श्रावणी मेला मेमू स्पेशल ट्रेन रात 01:00 बजे मधुपुर जंक्शन से प्रस्थान कर01:30 बजे जसीडीह जंक्शन, 02:00 बजे सिमुलतला स्टेशन, 02:40 बजे झाझा, 03:18 बजे जमुई, 04:12 बजे मननपुर, 05:00 बजे किऊल जंक्शन, 06:05 बजे शेखपुरा जंक्शन, 07:05 बजे नवादा स्टेशन, 07:30 बजे तिलैया जंक्शन और 10:25 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. किऊल, झाझा में इस ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव, जसीडीह जंक्शन पर 10 मिनट और बाकी सभी स्टेशनों पर सिर्फ दो मिनट का ठहराव होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










