बिहार के इस जिले में लगेगा बच्चों के लिए फ्री स्पोर्ट्स कैंप, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन
Published by : Sakshi kumari Updated At : 10 Jun 2026 2:42 PM
AI जेनरेटेड तस्वीर
Gaya Ji News: गया जी जिला खेल कार्यालय द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में “समर स्पोर्ट्स एवं प्रतिभा खोज कैंप-2026” का आयोजन 14 जून से 21 जून 2026 तक किया जायेगा.
गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News: गया जी जिला खेल कार्यालय द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में “समर स्पोर्ट्स एवं प्रतिभा खोज कैंप-2026” का आयोजन 14 जून से 21 जून 2026 तक किया जायेगा. शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है. जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने बताया कि इस विशेष शिविर में छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले सकेंगे. शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभा का मूल्यांकन भी किया जायेगा.
इन खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण
शिविर में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी (आर्चरी), शूटिंग और कराटे कुल 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन कर उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा.
खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जून
शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या खेल भवन गया पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं.
नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान
जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने स्पष्ट किया कि यह शिविर पूर्णतः नि:शुल्क होगा. शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगे. साथ ही चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे के प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. उन्होंने अभिभावकों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने तथा बच्चों को खेलों के माध्यम से अपने कौशल को निखारने का अवसर देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










