गया जी में झाड़ू गोदाम में भीषण आग, अग्निशमन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग बुझाते हुए दमकलकर्मी
Gaya Ji News: गया जी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में एक झाड़ू गोदाम में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे आसपास के घर सुरक्षित रहे.
Gaya Ji News (संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट): गया जी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में स्थित एक झाड़ू गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. इस भीषण आग लगी की घटना से गोदाम में रखा लगभग 8 से 10 लाख रुपए का झाड़ू पूरी तरह जलकर राख हो गया. गनीमत यह रही की सही समय पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़िया मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते आग पर काबू पाया गया.
आसपास के घरों को बचाया
दमकल की मुस्तैदी से आसपास के रिहायशी घरों में आग फैलने से बचा लिया गया. घटना के कारणों के संबंध में बताया जाता है कि यह आग झाड़ू गोदाम के ठीक ऊपर करकट बिछाने के दौरान लगी. जहाँ निर्माण कार्य के तहत लोहे की बिल्डिंग की जा रही थी. बिल्डिंग मशीन से अचानक तेज चिंगारी निकली और यह चिंगारी सीधे नीचे गोदाम में रखे झाड़ू पर गिर गई. जिससे वहाँ देखते ही देखते भीषण आग लग गई.
किराए पर लिया था गोदाम
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार झाड़ू का यह गोदाम गोपाल पांडे नामक व्यक्ति का है. उन्होंने महज 2 महीने पहले ही यहां पर झाड़ू रखने के लिए गोदाम किराए पर लिया था. पीड़ित गोपाल पांडे ने बताया कि मकान मालिक के द्वारा ऊपर में करकट बिछाया जा रहा था. जिसके लिए बिल्डिंग मशीन से काम चल रहा था. लेकिन लापरवाही के कारण निकली चिंगारी से झाड़ू में आग लग गई.
अफरा तफरी का माहौल कायम
झाड़ू ने तुरंत आग पकड़ ली और इसे देखते ही देखते पूरे गोदाम ने विकराल रूप धारण कर लिया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन इस बीच करीब 1 घंटे के लिए आसपास के पड़ोसियों के बीच भी भारी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी तरह काबू पाया. जिससे एक बड़ी अनहोनी घटना होते-होते टल गई.
Also Read: गया जी में HAM का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष के सम्मान में जुटे दिग्गज नेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










