गया जी में HAM का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष के सम्मान में जुटे दिग्गज नेता

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
हम के जिलाध्यक्ष बने टूटू खान

हम के जिलाध्यक्ष बने टूटू खान

Gaya Ji News; गया जी के मानपुर में हम सेकुलर पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष टूटू खान के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अतरी विधायक रोमित कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की.

विज्ञापन

Gaya Ji News (संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट): गया जी जिले के मानपुर के भुसुंडा स्थित हम (सेकुलर) पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष टूटू खान के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में अतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमित कुमार सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर दोबारा बड़ा विश्वास जताते हुए गया जिला अध्यक्ष की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

संगठन को बनाएंगे और मजबूत

उन्होंने कहा कि वह नेतृत्व के इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि वह पूर्व में भी जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी की स्थिति पहले की अपेक्षा बहुत अधिक मजबूत हुई है. इसके साथ ही उन्होंने एनडीए (NDA) गठबंधन से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि यदि गया जिले की सभी दस विधानसभा सीटें हम सेकुलर पार्टी को मिलती हैं, तो पार्टी सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है.

मांझी के नेतृत्व में मिलेगी जीत

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के कुशल नेतृत्व में पार्टी हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही है. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि टूटू खान पार्टी के शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं और एक बेहद कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं. उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि उनके दोबारा जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को काफी लाभ होगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई मजबूती मिलेगी.

विधायक ने राजद पर साधा निशाना

रोमित कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजद के पूर्व वरिष्ठ नेता रामचंद्र राम को पार्टी की नीतियों के कारण अंततः इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि जो राजनीतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करता है, वह गरीबों की नहीं बल्कि केवल अपने परिवार और प्रभावशाली लोगों की पार्टी बनकर रह जाता है. राजद में कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है.

आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की. पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया.

Also Read: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे, बाराचट्टी में 394 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन